सत्या महतो बने अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के सिमडेगा जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फोटो सत्या महतो | Prabhat Khabar Network

नागपुरी गायक सत्या महतो को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ का सिमडेगा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जिले के कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा जिले के प्रख्यात नागपुरी गायक, अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्या महतो को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ का सिमडेगा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नियुक्ति पत्र में महासंघ ने सत्या महतो की स्वच्छ छवि, राष्ट्रवादी सोच, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की बात कही है. सत्या महतो लंबे समय से गायकी, अभिनय और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. नागपुरी कला-संस्कृति के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. महासंघ ने उम्मीद जताई है कि सत्या महतो के नेतृत्व में सिमडेगा जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी. झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

सत्या महतो की नियुक्ति पर जिले के कलाकारों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक प्रेमियों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है. लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सिमडेगा की कला और संस्कृति को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola