रामविलास बड़ाइक ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

रामविलास बड़ाइक ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

विज्ञापन

सिमडेगा. भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सलडेगा, टोंगरीटोली, सामटोली, अफसर कॉलोनी, डीपाटोली, ब्रह्ममूड़ व सुंदरपुर समेत कई मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा. जनसंपर्क के दौरान श्री बड़ाइक ने लोगों को नगर विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल सुविधा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया. मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन प्रसून, संजय शर्मा तुलसी साहू, उपेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, अनिरुद्ध सिंह, रेणु पुरी, पिंकी, मार्ग्रेट बा, प्रतीमा देवी, नंदनी दास, शकुंतला पुरी, पार्वती देवी एवं सीखा अग्रवाल दीपिका कुमारी आदि उपस्थित थे.

नगर का विकास हमारा लक्ष्य : अनिल

सिमडेगा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार तिर्की के चुनाव कार्यालय का उदघाटन सलडेगा देवी गुड़ी मंदिर के निकट किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत सोमनाथ पंडित ने पूजा-अर्चना कर की. मौके पर अनिल तिर्की ने कहा कि नगर का विकास हमारा लक्ष्य है. मौके पर बद्री वर्मा, बिनोद गुप्ता, बेंजामिन कोंगाड़ी, सिकंदर महतो, शंकर वर्मा, पुष्पा एक्का ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर दीपक वर्मा, उज्जवल तिर्की, प्रकाश दास, नारू गुप्ता, नितिन कुमार, सोकर सोनी, अनिता देवी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola