रामविलास बड़ाइक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रामविलास बड़ाइक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
सिमडेगा. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, मुनेश्वर साहू, शिव शंकर उरांव के साथ मिल कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कई वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा. जनसंपर्क अभियान के दौरान रामविलास बड़ाइक ने मतदाताओं से सीधा संवाद कर विजयी बनाने का आग्रह किया. जनसंपर्क के दौरान जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि रामविलास बड़ाइक एक शिक्षित, कर्मठ और जन समर्पित उम्मीदवार हैं, जो सिमडेगा नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सिमडेगा महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में डिस्पैच एवं रिसीविंग कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने भाग लिया. यह प्रशिक्षण उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया, जिसमें मतदान सामग्री के वितरण, प्राप्ति, अभिलेख संधारण तथा निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने कर्मियों को समय का पालन व दायित्वों के निर्वहन में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन कार्य को सुचारू, पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर बल दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन