सुरक्षा के बीच अपने-अपने बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी
Updated at : 12 Nov 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा व कोलेबिरा विस क्षेत्र में चुनाव आज, चुनाव में लगाये गये हैं लगभग 2500 कर्मी
विज्ञापन
सिमडेगा.
जिले के सिमडेगा व कोलेबिरा विस क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होगा. सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रवाना किया गया. मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. दोनों विस के लिए लगभग 2500 मतदान कर्मियों को लगाया गया है. सभी कर्मियों के बीच सुबह से ही इवीएम व वीवीपैट समेत आवश्यक सामग्री का वितरण सिमडेगा कॉलेज परिसर में किया गया. इसके लिए कॉलेज परिसर को डिस्पैच केंद्र बनाया गया था, जहां पर चुनाव संबंधित कार्यों का निबटारा करने को लेकर अलग-अलग सुविधा केंद्र स्थापित किये गये थे. सभी काउंटर पर सुबह से ही चुनाव कर्मियों की भीड़ लगी थी. पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल था. जिला प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों की सुविधा का ख्याल रखा गया था. अधिकारी हर चीजों पर नजर रखे हुए थे. चुनाव सामग्री लेने के बाद मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए. परिवहन कोषांग की ओर से मतदान कर्मियों के लिए वाहन की व्यवस्था की गयी थी. मतदान कर्मियों के लिए पीने का पानी, नाश्ता व खाने की व्यवस्था की गयी थी. मतदान के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक सी रवि शंकर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने डिस्पैच सेंटर पहुंच कर मतदान कर्मियों के डिस्पैच से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने ने मतदान कर्मियों को दी गयी मतदान सामग्री व इवीएम मशीन से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने सेक्टरवार व मतदान केंद्र वार वाहनों की टैगिंग की जानकारी ली. मौके पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, सिमडेगा आरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग लकड़ा, कोलेबिरा आरओ सह अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, उपनिर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मैक्सिमा लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, सदर अंचलाधिकारी मो इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित थे.समय के महत्व को समझते हुए कार्य करेंगे कर्मी : प्रेक्षक
सामान्य प्रेक्षक सी रवि शंकर ने कहा कि समय के महत्व को समझते हुए कार्य करेंगे. कल का दिन आप लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. अच्छे से मतदान कराने के लिए आप सभी को कई राउंड में प्रशिक्षण दिया गया है. अगर किसी के मन में कोई शंका है, तो वह नोडल पदाधिकारी से संपर्क कर पूछ लेंगे. अपने कार्य व दायित्व का निर्वहन करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र या क्लस्टर जाने के क्रम में जो निर्धारित रूट है, उसका पालन सुनिश्चित करेंगे.निर्भीक होकर मतदान संपन्न करायें : डीसी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने मतदान कर्मियों को हौसला अफजाई करते हुए आश्वस्त किया कि निर्भीक होकर मतदान संपन्न करायें. आज आप अपने मतदान केंद्र या क्लस्टर में पहुंचेंगे, जहां बीएलओ तथा प्रखंड से प्रतिनियुक्त कर्मी आपकी सुविधा के लिए तत्पर रहेंगे. पूर्व से प्रत्येक बूथ व क्लस्टर में आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध करायी जा चुकी है. फिर भी कोई दिक्कत हो, तो नोडल पदाधिकारी परियोजना निदेशक आइटीडीए से संपर्क कर लेंगे.सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी
एसपी ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रख कर रूट चार्ट का अनुपालन करेंगे. किसी भी हालत में किसी अन्य रूट में नहीं जायेंगे. मतदान कर्मी दो जगहों पर रुकेंगे. एक वह जो सीधे बूथ पर जायेंगे, दूसरे वो जो आज क्लस्टर में रूकेंगे. क्लस्टर में इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम बने हैं, जहां अपना इवीएम रखेंगे. उसे लॉक किया जायेगा. दूसरे दिन सुबह समय से पहले तैयार होकर प्रातः 5.30 बजे के पूर्व बूथ पर पहुंच कर मॉक पोल करा कर मतदान प्रारंभ करेंगे. उन्होंने कहा कि अनावश्यक इधर-उधर भ्रमण नहीं करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




