सिमडेगा में जमीन विवाद के कारण हुई हत्या में आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के कड़ामुखा में आपसी जमीन विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पाकरटांड़ पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कर गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

सिमडेगा : पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के कड़ामुखा में आपसी जमीन विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. उक्त मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पाकरटांड़ पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कर गिरफ्तार कर लिया. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के कड़ामुखा ग्राम में जमीन के पुराने विवाद के कारण 63 वर्षीय एडवर्ड डुंगडुंग को गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक के बेटे द्वारा मामले की जानकारी पाकरटांड़ थाना प्रभारी को दी गयी. थाना प्रभारी ने पाकरटांड़ थाना कांड संख्या-15/2021, दिनांक-29.11.2021, धारा-302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24-घंटे के भीतर तीनों के को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किये गये आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली गयी.

ये पकड़े गये :

शीतल टोप्पो (उम्र करीब-26 वर्ष), कड़ामुखा, बेलाटोली, रामपाल सिंह (उम्र करीब-30 वर्ष) कड़ामुखा, खिजुरडीपा एवं जोनसन सोरेंग (उम्र करीब-28 वर्ष) कड़ामुखा, मंगराटोली सभी थाना पाकरटांड़ के रहने वाले है. सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola