ओलिभर लकड़ा ने घर-घर जाकर मांगे वोट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ओलिभर लकड़ा ने घर-घर जाकर मांगे वोट
विज्ञापन
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओलिभर लकड़ा ने भट्टीटोली, खैरनटोली, बीच मुहल्ला, बाजारटोली आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगे. उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं. नगर की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से सेवा कार्य करता आ रहा हूं. नगर परिषद क्षेत्र में सेवा करने का एक मौका दें. कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में कई समस्याएं व्याप्त हैं, जिसका समाधान किया जायेगा. जनसंपर्क अभियान में राजेश प्रसाद, मो शाकिर, समीउल्लाह,शशि कुमार, पिंकू आदि उपस्थित थे.
पुष्पा कुल्लू ने चलाया जनसंपर्क अभियान
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुष्पा कुल्लू ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से वोट देकर विजयी बनाने का आग्रह किया. ग्रामीणों से मिलते हुए उन्होंने कहा कि वह इससे पूर्व भी नगर परिषद की अध्यक्ष थी. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में विकास के कई कार्य किये. कुछ अन्य समस्याएं भी रह गयी हैं, जिसे पूरा करना उनका लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की ही प्रत्याशी थी, किंतु कुछ लोगों ने साजिश कर उन्हें बागी घोषित कर दिया. किंतु जनता का प्यार उनके साथ है. जनता का प्यार ही हमारी ताकत है. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन