अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव. अंतिम दिन नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. विभिन्न नामांकन केंद्रों पर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये. पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा व अनुशासन की कड़ी व्यवस्था रही. अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक, आइटीडीए के कार्यालय में कुल नौ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. वार्ड पार्षद पद के लिए अलग-अलग केंद्रों पर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई. वार्ड एक से पांच, वार्ड दो से सात, वार्ड तीन से दो, वार्ड चार से छह और वार्ड पांच से तीन, वार्ड छह से चार, वार्ड सात से 11, वार्ड आठ से 10, वार्ड नौ से आठ और वार्ड 10 से पांच, वार्ड 11 से छह, वार्ड 12 से पांच, वार्ड 13 से तीन, वार्ड 14 से तीन और वार्ड 15 से दो, वार्ड 16 से दो, वार्ड 17 से पांच, वार्ड 18 से पांच, वार्ड 19 से आठ और वार्ड 20 से 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. नामांकन के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाये रखने और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये थे. प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने किया नामांकन

नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर नगर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन व मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, गरीब व मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा तथा युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया. जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, पूर्व मंत्री विमला प्रधान और श्रद्धानंद बेसरा ने बड़ाइक को अनुभवी व जनसमस्याओं को समझने वाला नेता बताते हुए समर्थन की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola