खिजूरबहार में 25 केवीए के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को राहत
खिजूरबहार गांव में लंबे समय से बंद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है. 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.
बानो. गेनमेर पंचायत के खिजूरबहार गांव में 25 केवीए क्षमता वाले नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर उपलब्ध कराये गये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन ग्राम प्रधान सोमा बुढ़, विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, तनवीर हुसैन, झामुमो के डॉ तैयब अली और धनंजय प्रसाद ने किया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर पिछले कई दिनों से खराब था, जिससे बिजली आपूर्ति ठप थी. इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक सुदीप गुड़िया के नाम विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन को आवेदन सौंपा था. इसके बाद नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया.
मौके पर वार्ड सदस्य दमयंती जड़िया, मुकेश साहू, बिनोद बड़ाइक, राजा साहू, मंगल सिंह, चुनमुन देवी, जयपाल सिंह, सुखनी देवी, बलदेव सिंह, गोविंद साहू, विश्वंभर साहू सहित ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए