चिरान लकड़ी लदा पिकअप जब्त, दो युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वन विभाग की टीम ने लसिया-डोलनशेर पथ पर कार्रवाई करते हुए चिरान लकड़ी से लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है. वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

कोलेबिरा. वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह लसिया-डोलनशेर पथ पर छापामारी कर चिरान लकड़ी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया. वाहन में भारी मात्रा में चिरान लकड़ी मिली. वन विभाग के अनुसार, लकड़ी के परिवहन से संबंधित कागजात मांगने पर वाहन सवार युवकों ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद टीम ने पिकअप में सवार बसिया डोलोंगसेरा निवासी 18 वर्षीय विकास साहू और 25 वर्षीय नंदू साहू को हिरासत में ले लिया. दोनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चिरान लकड़ी लदे पिकअप के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम गठित कर छापामारी की गयी. टीम में प्रभारी वनपाल हेमंत कुमार प्रधान, वनरक्षी समीर सुरीन, जयवंत प्रसून केरकेट्टा और वनरक्षी मनोज कच्छप शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola