समडेगा में वयोवृद्ध आयुष चिकित्सा शिविर, 75 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वानो प्रखंड के समडेगा में एक निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 75 वयोवृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की गई. डॉक्टरों ने परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं.

विज्ञापन

बानो. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के निर्देश पर बानो प्रखंड के समडेगा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वयोवृद्ध आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया. आयुष चिकित्सक डॉ जावेद आलम और डॉ सीमा टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 75 वयोवृद्ध मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

विज्ञापन

चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित कीं. शिविर का उद्देश्य वयोवृद्ध लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola