श्री करंगागुड़ी शिवधाम में गूंजे नागपुरी भजन, दिनभर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन की चौथी सोमवारी पर श्री करंगागुड़ी शिवधाम में नागपुरी भजनों की धूम रही. श्रद्धालुओं ने शिवभक्ति में झूमते हुए बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

सिमडेगा: सावन की चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री करंगागुड़ी शिवधाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आये. प्रसिद्ध नागपुरी भजन गायक शिलंबर नायक और भारत बघवार ने अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति से गूंज उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

नागपुरी भजनों पर दिनभर झूमते रहे श्रद्धालु

दोनों कलाकारों ने दोपहर से एक से बढ़कर एक नागपुरी भक्ति गीत प्रस्तुत किये. बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के भजनों पर श्रद्धालु दिनभर झूमते रहे. इस दौरान हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से पूरा करंगागुड़ी धाम गुंजायमान रहा.

ये भी पढ़ें- बिजली बहाल हुई तो अब बेदखली का डर, सेल टाउनशिप के सैकड़ों परिवारों की बढ़ी चिंता

पवित्र जल से हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक

कांवर यात्रा के तहत शंख नदी से लाये गये पवित्र जल से श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव (कुरडेग), द्वारिका प्रसाद (सेवई), अक्षय (मेहरगुझारिया), किनकेल साहू बस्ती और रौनियार समाज (कुरडेग) के सौजन्य से विशाल खीर प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

समिति के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश साय समेत देवनारायण देहरी, शिवप्रताप मांझी, हीरानाथ साय, बैजनाथ केशरी, सुरेश केसरी, शिवचंद लाल अग्रवाल, मानकी लाल, नागेश्वर प्रसाद, सुधीर मांझी, समीर साय, तिलक महतो, शंकर बड़ाइक, गोपाल बैगा, सीताराम केसरी, विजय प्रसाद, सुदामा प्रसाद, शेतुवन मांझी, जितेंद्र प्रसाद, राजेश मांझी, टहलू जगनू बैगा और कैलाश मेहर सहित प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. पुजारी महेश्वर दास, ऋषिकेश पांडा, लक्ष्मण पांडा और सतीश पांडा ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग किया.

ये भी पढ़ें- नए ट्रांसफार्मर से भगत टोली के ग्रामीणों को मिली बिजली समस्या से राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola