करमापानी में पारा शिक्षक की हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
विज्ञापन
जलडेगा.
प्रखंड के करमापानी बागेटोली निवासी उत्क्रमित प्राथमिक अभियान विद्यालय करमापानी बागेटोली के पारा शिक्षक तुरलेन लुगून (45 वर्ष) शनिवार रात हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा करमापानी कुरकुरा रास्ते में शव को देखा गया. मामले की जानकारी परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना थाना प्रभारी जलडेगा शशि शंकर सिंह को दी गयी. थाना प्रभारी सूचना मिलते पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने बताया कि रात 11-12 बजे के करीब भतीजा द्वारा फोन कर पर्व के मौके पर दारू पीने के बुलाया गया था. परंतु रात को जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे. सुबह घर से एक किलोमीटर दूर करमापानी कुरकुरा रास्ते में शव पड़ा मिला. घटना के बाद से मृतक का भतीजा फरार है. हत्या की घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द फरार भतीजा को पकड़ लिया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन