मां पहली गुरु होती है, जो कष्ट सह बच्चों को देती है संस्कार : भरत प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

आशीर्वाद सह विदाई समारोह का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी भरत प्रसाद व विशिष्ट अतिथि कुश बड़ाइक, विद्यालय के सचिव राजेश अग्रवाल, सह सचिव रिक्की अग्रवाल, सुनील सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती, भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा एवं सरना माता की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया. इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि भरत प्रसाद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मां पहली गुरु होती है, जो हर कष्ट सह कर बच्चों को संस्कार देती है. वहीं पिता दिन-रात परिश्रम कर परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता की आज्ञा का पालन करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा चरित्र निर्माण और संस्कारों को जीवन का मूल आधार बनाने का संदेश दिया. विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पेन, फाइल, गर्म टोपी,परीक्षा उपयोगी सामग्री आदि का वितरण किया गया. साथ ही विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भरत प्रसाद ने चॉकलेट दिया. भेंट सामग्री उपलब्ध कराने में भरत प्रसाद, ऋषभ कुमार , डॉक्टर भानु प्रताप साहू व राजकुमार साहू का सहयोग रहा. मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू, सचिव राजेश अग्रवाल, यमुना कुमारी, दशरथी देवी, बिमला देवी, लक्ष्मी देवी, अर्जुन महतो, बसंती बड़ाइक, गणेश सिंह, जगेश्वर सिंह, प्रमोद पाणीग्राही, सुदर्शन कुमार, प्रगति सिंह, दीक्षित कुमारी, सुनीति कुमारी, संध्या बड़ाइक, भागीरथी सिंह, शिविर चंद नायक, रजनी बड़ाइक, कालीचरण, सबरन सिंह, एटलस तोपनो, तरुण सिंह ओलिबा व गंगोत्री देवी आदि उपस्थित थे. संचालन प्रमोद पानीग्राही व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola