विधायकों ने सेराफिनुस कुल्लू के लिए मांगे वोट
विधायकों ने सेराफिनुस कुल्लू के लिए मांगे वोट
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होते कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सेराफिनुस कुल्लू के पक्ष में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 9, 8, 11 और 16 में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी शामिल थे. सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सेराफिनुस कुल्लू प्रतिबद्ध है. शहर की मूलभूत समस्या सड़क, नाली और साफ-सफाई का स्थायी समाधान सेराफिनूस कुल्लू की प्राथमिकता है. प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू ने भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते का भरोसा दिलाया. मौके पर सामरोम पॉल तोपनो, बिपिन पंकज मिंज, अजीत लकड़ा, मनोज जायसवाल, रावेल लकड़ा, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, लखन गुप्ता, साजदा खातून, उर्मिला केरकेट्टा, संजय तिर्की, प्रवीण खेस, गुड्डू खान, गुलशन एक्का आदि उपस्थित थे.
पुष्पा कुल्लू ने घर-घर जा कर मांगा समर्थन
सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुष्पा कुल्लू ने घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और लोगों से सहयोग कर जीत दिलाने का आग्रह किया. उन्होंने खैरनटोली, हरिजनटोली, डिफेंस कॉलोनी, ठाकुरटोली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से कहा कि पूर्व में भी वह नगर परिषद के अध्यक्ष रह चुकी हैं और इस दौरान कई विकास कार्य किये हैं. इस बार भी वह जीतती हैं, तो शहर के विकास के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगी. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए