जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को हराकर झारखंड पहुंची फाइनल में, 29 को हरियाणा से होगी भिड़ंत

Updated at : 28 Oct 2021 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को हराकर झारखंड पहुंची फाइनल में, 29 को हरियाणा से होगी भिड़ंत

11वीं हॉकी नेशनल महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का फाइनल हॉकी झारखंड व हरियाणा के बीच शुक्रवार काे होगा. गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-1 से और हॉकी हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित कर फाइनल में पहुंची है.

विज्ञापन

Jharkhand News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी नेशनल महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला टीम ने गुरुवार को हॉकी महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित कर लगातार तीसरे वर्ष फाइनल में जगह बनायी है. वहीं, हॉकी हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-2 से हरा कर फाइनल में पहुंची. 29 अक्टूबर को झारखंड और हरियाणा टीम के बीच भिड़ंत होगी.

गुरुवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में हॉकी झारखंड ने महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंची. झारखंड टीम की ओर से 14वें मिनट में रोशनी कुमारी, 42वें मिनट में दीपिका सोरेन एवं 50वें मिनट में काजल बाड़ा ने एक-एक गोल किया. वहीं, महाराष्ट्र टीम की ओर से एकमात्र गोल 70वें मिनट में काजल ने किया.

पहला सेमीफाइनल मैच हॉकी हरियाणा और हॉकी चंडीगढ़ के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी है. हॉकी हरियाणा की ओर से दूसरे एवं 54वें मिनट में नीलम ने तथा 21 वें मिनट में प्रीति ने गोल किये.

Also Read: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव 2021 में शामिल हुए CM हेमंत,बोले- आदिवासी समुदाय को आगे बढ़ाने में जुटी है झारखंड सरकार

चंडीगढ़ टीम की ओर से तीसरे मिनट में आरती कश्यप और 26वें मिनट में कविता ने गोल किये. हरियाणा की ओर से किये गये 54वें मिनट वाला गोल काफी विवादित रहा. इस गोल को लेकर कुछ देर के लिए मैच भी रूका रहा. इसके बाद दोबारा मैच शुरू हुई.

सेमीफाइनल मैंच में एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, एसडीम महेंद्र कुमार, एनडीसी राजेंद्र सिंह ,हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू किया. झारखंड टीम का मैच देखने के लिए डीसी सुशांत गौरव, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.

29 अक्टूबर को फाइनल मैच

फाइनल मैच 29 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से हॉकी झारखंड व हॉकी हरियाणा के बीच खेला जायेगा. वहीं, तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए सुबह 9 बजे से हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी महाराष्ट्र के बीच मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन उपस्थित रहेंगे.

Also Read: सरकारी काम में अब किसी ने बाधा पहुंचाया तो उसके खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, सिमडेगा डीसी ने दिया निर्देश

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola