Chandan Prasun Murder Case Update: शिवसेना प्रमुख चंदन प्रसून गोलीकांड मामले में एक हिरासत में, की जा रही है पूछताछ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बताते चलें कि रविवार की रात लगभग 10 बजे नगर शिवसेना प्रमुख चंदन प्रसून को किसी ने गोली मार थी. उस वक्त शिवसेना प्रमुख तथा किसी अन्य व्यक्ति के बीच पुरनापानी में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. इसी बीच अपराधी ने चंदन प्रसून पर गोली चला दी. चंदन प्रसून जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र में पुरानापानी में चंदन प्रसून गोलीबारी कांड मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ छामापारी कर अंकित मिंज नामक एक व्यक्ति को पकड़ा है. एसपी डॉ शम्स तबरेज ने इस आशय की जानकारी दी. बताया कि गोलीकांड मामले में अंकित मिंज नामक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. जल्दी मामले को खुलासा हो जायेगा और अपराधी जेल भेजे जायेंगे.

विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार की रात लगभग 10 बजे नगर शिवसेना प्रमुख चंदन प्रसून को किसी ने गोली मार थी. उस वक्त शिवसेना प्रमुख तथा किसी अन्य व्यक्ति के बीच पुरनापानी में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी. इसी बीच अपराधी ने चंदन प्रसून पर गोली चला दी. चंदन प्रसून जख्मी हालत में सदर अस्पताल पहुंचे.

जांघ में लगी गोली को ऑपरेशन कर निकाला गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. रिम्स जाने से पहले पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने गोली मारने वाले का नाम अंकित मिंज बताया था.

Posted By : Sameer Oraon

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola