सिमडेगा में हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन 6 मैच खेले गये, हरियाणा ने राजस्थान को 19- 0 से किया पराजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2021 8:23 PM

विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा में खेले जा रहे 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन 6 मैच का आयोजन हुआ. इस दौरान हॉकी हरियाणा ने राजस्थान को 19-0 के बड़े स्कोर से पराजित किया. वहीं, दूसरे मैच में हॉकी पंजाब और कर्नाटक के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News (सिमडेगा) : झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले जा रहे 11वीं नेशनल महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को 6 मैच खेले गये. पहले मैच में तमिलनाडु ने केरल को 5-0 से पराजित किया. दूसरे मैच में हरियाणा ने राजस्थान को एकतरफा खेल मे 19-0 से रौंदा. तीसरा मैच में आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 7-0 से शिकस्त दी. चौथे मैच में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 7-0 पराजित किया. पांचवें मैच में पंजाब ने कर्नाटका को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया. वहीं, छठवें मैंच में हॉकी पुडुचेरी ने बंगाल को 6-1 से शिकस्त दी.

हॉकी तमिलनाडु की ओर से लिमा रौशनी व सोनिया ने 2-2 गोल तथा नंदन ने एक गोल किये. दूसरे मैच में हरियाणा ने राजस्थान को एकतरफा खेल में 19-0 के बड़े स्कोर से पराजित किया. हरियाणा की टीम ने राजस्थान पर खेल के शुरू से ही बढ़त बनाये रखी थी. हरियाणा की ओर से पिंकी, सीमा व मंजू ने 3-3 गोल किये. नीलम ने शानदार 4 गोल किये. वहीं, मोनू ने 2 गोल तथा प्रीति, मनवित, भारती व अंटीम ने एक-एक गोल किये.

तीसरे मैच में आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 7-0 से शिकस्त दी. आंध्रप्रदेश की ओर से डेडला, स्वर्णपुरी, तिरूमाला ने 2-2 गोल किये. वहीं, लोटला ने एक गोल किये. चौथे मैच में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 7-0 पराजित किया. कई मौका मिलने के बाद भी मणिपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. विजेता टीम की ओर से वर्षा ने 3 गोल किया. इसी के साथ विन्रता, शशिकला, र्स्वनिका व रूतिका ने एक-एक गोल किये.

Also Read: Jharkhand News: नेशनल महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन, गुजरात को 23-0 से रौंदा

शुक्रवार को खेले गये मैच में सबसे ज्यादा रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबला पंजाब व कर्नाटका के बीच देखने को मिला. पांचवें मैच में पंजाब ने कर्नाटका को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से हराया. विजेता टीम पंजाब की ओर से हरप्रीत कौर ने 2 गोल किये, जबकि कर्नाटका टीम की ओर से जानवी ने एक गोल किया.

छठवें मैंच में हॉकी पुडुचेरी की टीम ने हॉकी बंगाल को 6- 1 से पराजित किया. पुडुचेरी की टीम की ओर से सुभाश्री 3 गोल, दीपीका ने 2 गोल व तामिझारसी ने एक गोल किये, जबकि बंगाल की ओर से एकमात्र गोल सुमित्रा दास ने की.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola