होलिका पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उमंग, देर रात होलिका दहन किया गया

Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखा गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखा गया. शहर के श्रीराम जानकी मंदिर, सर्वेश्वरी समूह शाखा के निकट, प्रिंस चौक स्थित पूजा पंडाल, देवी गुड़ी मंदिर परिसर, ठाकुर टोली शिव मंदिर के समीप, सामटोली शिव मंदिर के पास, गुलजार गली, गांधी मैदान, नीचे बाजार सहित अन्य स्थलों पर श्रद्धालुओं ने होलिका दहन स्थल पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा देर रात होलिका दहन किया. श्री राम जानकी मंदिर में होलिका पूजन का अनुष्ठान पुरोहित रामगोपाल शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया, जबकि यजमान की भूमिका सुशील जैन ने सहपत्नी निभायी. इस अवसर पर होलिका दहन की विधि परंपरानुसार पूरा किया गया. महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर गोबर से बने उपले अर्पित कर पूजा की. श्रद्धालु महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा करते हुए कच्चा धागा बांधा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. होलिका दहन के उपरांत लोगों ने चना, जौ और गेहूं को अग्नि में सेंककर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. होलिका दहन समिति की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाने की अपील की गयी . 4 मार्च को रंगों की होली खेली जायेगी. पुरोहितों के अनुसार इस वर्ष होली विशेष संयोग में मनायी जा रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार होली के आसपास ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा. हालांकि श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वह अंधविश्वास से दूर रहकर उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola