हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर हॉकी सिमडेगा ने मनाया जश्न, समीक्षा बैठक में जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपस्थित समिति के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई. प्रतियोगिता के बाद हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों और तकनीकी सदस्यों ने एक समीक्षा बैठक की और वनभोज के साथ जश्न मनाया.

विज्ञापन

सिमडेगा. 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप के सफल समापन के बाद सोमवार को हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी और तकनीकी सदस्य रिलैक्स मोड में नजर आए. 29 अगस्त से 13 सितंबर तक चली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद सभी पदाधिकारी केला घाट पहुंचे. यहां समीक्षा बैठक कर प्रतियोगिता की सफलता पर चर्चा की गयी और एक-दूसरे को बधाई दी.

विज्ञापन

सहयोग करने वालों के प्रति जताया आभार

बैठक में हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के दौरान सहयोग करने वाले जिला खेलकूद विभाग, हॉकी झारखंड, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, दर्शकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.

सिमडेगा सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने एंबुलेंस के साथ खिलाड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी, जबकि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया. पदाधिकारियों ने बताया कि हॉकी झारखंड से लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा.

व्यक्तिगत स्तर पर भी मिला सहयोग

सुनील लुगुन ने तकनीकी सदस्यों के लिए प्रतिदिन नाश्ते की व्यवस्था की. विनोद कल्लू ने टी-शर्ट उपलब्ध करायी, जबकि जय टेंट के संचालक सह जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद ने भी सहयोग किया.

प्रतियोगिता के दौरान विधायक भूषण बाड़ा, उपायुक्त कंचन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और अनुमंडल पदाधिकारी ने आयोजन व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

वनभोज के साथ मनाया सफलता का जश्न

समीक्षा बैठक के बाद सभी ने सामूहिक वनभोज का आनंद लिया और प्रतियोगिता की सफलता का जश्न मनाया. मौके पर महासचिव मनोज कोनबेगी, अध्यक्ष सुनील तिर्की, सचिव एल्सन किड़ो सहित हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं तकनीकी सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola