सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : प्राचार्य
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी : प्राचार्य
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी बालक उवि में समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों को विदाई दी गयी. इस अवसर पर प्राचार्य ब्रदर सुबोध कश्यप, उप प्रचार्य ब्रदर विजय तिर्की व वरीय शिक्षक मंगल साहू व समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य व उपप्राचार्य समेत अन्य शिक्षक व छात्रों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में नवम के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों के माथे पर तिलक लगाया और बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रदर सुबोध ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है. परीक्षा के दौरान मन को शांत रख कर सभी प्रश्नों का उत्तर दें. ब्रदर विजय तिर्की ने कहा कि विद्यालय का रिजल्ट हमेशा बेहतर रहा है. उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अपने कार्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाह्न करें. संचालन पंकज सिंह और शोषण बारला ने किया. मौके पर वरीय शिक्षक मंगल साहू, अमृत तिर्की,पवन डांग, समीर कुजूर, अलेक्जेंडर टोप्पो, अनूप बसिल भेंगरा, आनंद कुमार डुंगडुंग, नूतन कुमार सिंह, माइकल कंडुलना, अंतोनी तोपनो, अलेक्जेंडर तोपनो, अमृता मिंज, अल्फा डांग, अनिता बडिंग, ममता बडिंग, मार्कूस लुगून आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन