निर्धारित मानकों का पालन करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2026 10:46 PM

विज्ञापन

निर्धारित मानकों का पालन करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों व जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग सिमडेगा व तंबाकू निषेध टीम ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी व जागरूकता अभियान चलाया. अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी व तंबाकू निषेध पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान सिमडेगा के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्रतिष्ठानों, थोक व खुदरा दुकानों की जांच की गयी. इस क्रम में विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक, सिमडेगा के कैंटीन की भी जांच की गयी. जांच में यह पाया गया कि कैंटीन संचालक द्वारा बिना वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कैंटीन संचालन किया जा रहा था. उनके पास पेयजल की गुणवत्ता की जांच प्रतिवेदन, कर्मियों का वार्षिक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, कीट प्रबंधन की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी. इस संबंध में संबंधित कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया गया व सात दिनों के अंदर सारी कमियों को दूर करते हुए परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया. राजकीय पॉलिटेक्निक, सिमडेगा में बच्चों को खाद्य सुरक्षा संबंधित जानकारी यथा, फोर्टिफाइड फूड, संतुलित आहार, लेबलिंग के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए तंबाकू व धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलायी गयी. अभियान के क्रम में दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित नियमों व मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola