ePaper

कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग

Updated at : 03 Dec 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग

अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू, घटना टली

विज्ञापन

सिमडेगा.

शहर के वार्ड नंबर 12 के गुलजार गली बाजारटोली रोड किनारे बनाये गये कचरा डंपिंग यार्ड में आग लग गयी. घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. शाम को पांच बजे के करीब डंपिंग यार्ड में आग लग गयी. देखते ही देखते आग फैलने लगी. आगजनी की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. अग्निशमन विभाग के लोग अग्निशमन वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया. बताते चले कि नगर परिषद और उसकी सहयोगी संस्था श्याम एजेंसी ने घनी आबादी के बीच कचरा डंपिंग यार्ड बनाया है, जो नियम के विरुद्ध है. कचरा डंपिंग यार्ड में इससे पूर्व में भी आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें हरे-भरे पेड़ जल गये थे. मंगलवार को आगजनी की दूसरी घटना हुई. समय रहते अग्निशमन विभाग की गाड़ी अगर रहते अग्निशमन विभाग के लोग नहीं पहुंचती, तो आसपास के घर भी घटना से प्रभावित हो जाते. इधर, बाजारटोली व गुलजार गली के लोगों ने उपायुक्त समेत नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा डंपिंग यार्ड स्थल से कचरा हटाया जाये. स्थानीय लोग डंपिंग यार्ड से उठ रहे दुर्गंध युक्त हवा से परेशान है. कहा कि डंपिंग यार्ड के कचड़ा को घनी आबादी के बीच से नहीं हटाया गया, तो बाजारटोली व गुलजार गली के लोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे और नगर परिषद कार्यालय का भी घेराव करेंगे.

डीएसइ से मिल प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा.

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अली इमाम के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक से मिल मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि न्यायालय द्वारा डब्ल्यूपीइएस 7282 /2023 के आलोक में ग्रेड चार व ग्रेड सात में प्रोन्नति देने की बात कही गयी है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने इसके लिए बहुत जल्द प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. संघ के सदस्यों ने बताया कि कुरडेग के सभी विद्यालयों का सरस्वती वाहिनी समिति का खाता सिमडेगा के एचडीएफसी बैंक में होने के कारण परेशानी हो रही है. इसलिए खाता कुरडेग में ही खोल लेने अनुमति हो. वैसे सभी शिक्षक जो अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं, वह दूरस्थ शिक्षा द्वारा योग्यता बढ़ने से संबंधित आवेदन जिला शिक्षा अधीक्षक को देकर अनुमति ले सकते हैं. प्रतिनिधिमंडल में सचिव सुधाकर नाथ, कोषाध्यक्ष अमानुल्लाह खान, इबरार आलम, साजिद, दिनेश महतो, सलीम तिर्की, ललित साहू, सुरेश उरांव, कमलेश्वर मांझी, गोपीचंद पासी, जलेश्वर महतो, सेवित विश्वासी, अभिषेक रंजन व विनोद लकड़ा शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola