लॉकडाउन कानून का उल्लंघन करने पर ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के आदेश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन के नेतृत्व में आज बानो अंचला अधिकारी तथा थाना प्रभारी द्वारा प्रखंड के सोय पंचायत में लॉकडाउन कानून का उल्लंघन करने पर ईट भट्ठा मालिक राजकुमार साहू (गोल्ड ब्रिक्स) के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
आपके शहर में
सिमडेगा : उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के आदेश के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन के नेतृत्व में आज बानो अंचला अधिकारी तथा थाना प्रभारी द्वारा प्रखंड के सोय पंचायत में लॉकडाउन कानून का उल्लंघन करने पर ईट भट्ठा मालिक राजकुमार साहू (गोल्ड ब्रिक्स) के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी.
Also Read: Coronavirus Lockdown: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपनी सैलरी से लोगों में बांट रहींं अनाज
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन को ऐसे सूचना मिली थी कि ईट भट्ठा मालिक द्वारा लॉकडाउन कानून का उल्लंघन कर 40 मजदूरों से ईट भट्ठा में काम कराया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. ईट भट्ठा मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. ईट भट्ठा में कार्य कर रहे सभी मजदूरों को मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र पर खाना खिलाया गया.
सभी मजदूरों से अंचलाधिकारी ने कहा कि जब तक लॉकडाउन है तब तक आप यहां मुख्यमंत्री दीदी किचन आकर मुफ्त में खाना खा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए