सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल

Updated at : 23 May 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल

सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा निवासी 45 वर्षीय मुन्नी देवी अपने परिजनों के साथ एक टेंपो से सिमडेगा केलाघाघ घूमने जा रहे थे. जैसे टेंपो कोलेबिरा रण बहादुर सिंह चौक से सिमडेगा रोड की और मुड़ा, विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी. इससे टेंपो बीच सड़क पर पलट गया. टेंपो के पलट जाने के कारण टेंपो में सवार 40 वर्षीय पंकज साहू, 32 वर्षीय संजय साहू, 26 वर्षीय लक्ष्मण कुमार, 25 वर्षीय काजल देवी, 27 वर्षीय उषा देवी, 19 वर्षीय रानी कुमारी, 18 वर्षीय मंगलम कुमारी, 9 वर्षीय सरस्वती कुमारी, 5 वर्षीय सूरज कुमार, 12 वर्षीय स्वाति कुमारी, पांच वर्षीय नंदनी कुमारी, 22 वर्षीय नंदनी कुमारी व 10 वर्षीय शिव कुमार घायल हो गये. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया, जहां पर घायलों का इलाज चिकित्सकों ने किया.

करंट की चपेट में आने से युवक घायल

सिमडेगा. बिजली करंट की चपेट में आने से चकलाबासा चिरूबेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय निश्तार बारला घायल हो गया. घायल को उकौली मुखिया कृपा हेमरोम के सहयोग से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ मनोरंजन कुमार द्वारा इलाज किया गया. सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने भी अस्पताल जाकर घायल का हालचाल जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola