शवदाह से पहले श्मशान की जमीन पर विवाद, पुलिस पहुंची तो सुलझा मामला
पुलिस और प्रशासन की पहल पर हुआ अंतिम संस्कार | Prabhat Khabar Network
झारखंड के जलडेगा में गोवा से लाई गई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर जमीन विवाद हुआ। पुलिस और प्रशासन की पहल के बाद शांतिपूर्ण तरीके से दाह संस्कार संपन्न हुआ।
कार्तिक द्विवेदी की रिपोर्ट
सिमडेगाः जलडेगा प्रखंड के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा गांव में सोमवार को महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. गोवा में रहने वाली सिलिंगा निवासी सीमा देवी का चार सितंबर को निधन हो गया था. छह सितंबर को परिजन उनका शव गांव लेकर पहुंचे थे. सोमवार को जब परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी गांव के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेश प्रसाद ने श्मशान की जमीन को अपनी बताते हुए वहां शवदाह करने से रोक दिया. इससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई और गांव में तनाव फैल गया.
ये भी पढ़ें- मुन्नार में संसदीय समिति की बैठक, सुखदेव भगत ने उठाये अहम मुद्दे
वर्षों से सिलिंगा नदी के पास होता आ रहा अंतिम संस्कार
ग्रामीणों ने बताया कि सिलिंगा नदी के पास स्थित इस जगह पर वर्षों से गांव के लोगों का अंतिम संस्कार होता आ रहा है. ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी अंतिम संस्कार के दौरान जमीन को लेकर विवाद किया गया था. इसके बाद ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मामले का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका. सोमवार को दोबारा विवाद होने पर इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सुलझाया मामला
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सकलदेव महतो और हल्का कर्मचारी मौके पर पहुंचे. दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ जमीन से जुड़े कागजात भी देखे गए. इसके बाद प्रशासन ने पहले से इस्तेमाल हो रहे श्मशान स्थल पर ही अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया. प्रशासन ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अंचल कार्यालय की ओर से जमीन की पैमाइश कर श्मशान के लिए जगह स्थाई रूप से चिह्नित की जाएगी. प्रशासन की पहल के बाद विवाद शांत हुआ और परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से कर दिया.
ये भी पढ़ें- बाल विवाह, बाल श्रम और डायन-बिसाही के खिलाफ चला अभियान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए