सिमडेगा में बाल विवाह के खिलाफ बड़ी पहल, अब तक 551 बाल विवाह रुकवाये गये

विज्ञापन

जानकारी देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल विवाह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने पर प्रियंका सिन्हा ने खुशी जताई है. सिमडेगा में अब तक 551 बाल विवाह रोके जा चुके हैं.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा में बाल विवाह के खिलाफ सक्रिय संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किये जाने का स्वागत किया है. संगठन की सचिव प्रियंका सिन्हा ने इस घोषणा को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह भारत में इस कुरीति के खिलाफ चल रहे प्रयासों की वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहचान है. उन्होंने कहा कि भारत से उठी बाल विवाह विरोधी आवाज अब पूरी दुनिया के संकल्प का हिस्सा बन गयी है, जिससे हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है. समाज के सभी वर्गों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित और बाल विवाह से मुक्त बचपन मिले.

विज्ञापन

सिमडेगा में अब तक रोके गये 551 बाल विवाह

प्रियंका सिन्हा ने जानकारी दी कि जिले में प्रशासन के सहयोग से कानूनी हस्तक्षेप और जागरूकता अभियानों के माध्यम से अब तक 551 बाल विवाह रुकवाये जा चुके हैं. रोकथाम के साथ-साथ संगठन द्वारा स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. इसके अलावा संवेदनशील परिवारों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए परिवार, समाज, विद्यालय, पंचायत, प्रशासन और सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से काम करने की जरूरत है. बच्चों की शिक्षा जारी रखना और परिवारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना इस कुरीति की रोकथाम में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola