भटकते हुए सिमडेगा पहुंचा बालक, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला परिवार; सकुशल भेजा घर

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में किशोर परिजनों के साथ | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के बांसजोर ओपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओड़िशा के एक भटके हुए 17 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया. परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में भटके एवं गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी और उन्हें उनके परिजनों से मिलाने के लिए पुलिस लगातार तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है. इसी क्रम में बांसजोर ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय भटके हुए बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भटकते हुए गिनिकरा पहुंच गया था बालक

जानकारी के अनुसार, 06 अगस्त 2026 को लगभग 17 वर्षीय एक बालक, जो बैरी थाना क्षेत्र, जिला जाजपुर, ओड़िशा का रहने वाला है, भटकते हुए बांसजोर ओपी क्षेत्र के गिनिकरा पहुंच गया था. बालक के भटकने की जानकारी मिलने के बाद बांसजोर ओपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित थाना लाया.

स्थानीय पुलिस और परिजनों से किया संपर्क

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस एवं बालक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक जानकारी जुटाई. सत्यापन और आपसी समन्वय की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 07 सितंबर को बालक को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

बच्चे को देखकर परिजनों की आंखों में लौटी खुशी

अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने सिमडेगा पुलिस का आभार जताया और पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील पहल की सराहना की.

ये भी पढ़ें: सिमडेगाः गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और गुमशुदा अथवा भटके हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है.

ये भी पढ़ें: गोवा में मजदूरी कर रही महिला की हार्ट अटैक से मौत, 75 हजार कर्ज लेकर गांव लाया गया शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola