गोवा में मजदूरी कर रही महिला की हार्ट अटैक से मौत, 75 हजार कर्ज लेकर गांव लाया गया शव

Updated:
विज्ञापन

मृतक महिला की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

गोवा में काम कर रही सिमडेगा के सिलिंगा गांव की महिला की हार्ट अटैक से मौत. गरीब परिवार ने कर्ज लेकर शव को घर मंगवाया, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार.

विज्ञापन

कार्तिक द्विवेदी की रिपोर्ट जलडेगा (सिमडेगा): प्रखंड के टिनगिना पंचायत अंतर्गत सिलिंगा गांव निवासी ठेपई गोड़ की 38 वर्षीय पुत्री सीमा देवी की गोवा में मौत हो गयी. सीमा देवी अपने पति के साथ मजदूरी करने के लिए दो साल पहले गोवा गयी थी. शनिवार को हार्ट अटैक से उसकी मौत की सूचना गांव पहुंची, तो परिवार में मातम छा गया. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव को गोवा से गांव तक लाने की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंजाब से गोवा गई थी दंपती

परिजनों ने बताया कि सीमा देवी अपने पति जितेंद्र के साथ पहले पंजाब में रहकर मजदूरी करती थी. करीब दो वर्ष पूर्व दोनों काम की तलाश में गोवा चले गये थे. शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि सीमा देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

ये भी पढ़ें- सड़क या गड्ढों का जाल ! 9 किमी रास्ते पर सैकड़ों गड्ढे, कटाव ने रोकी ग्रामीणों की राह

खेत बंधक रखकर घर लाया शव

गरीब परिवार के लिए शव को गोवा से सिलिंगा लाना आसान नहीं था. परिजनों ने खेत बंधक रखने के साथ कर्ज लेकर 65 हजार रुपये खर्च कर शव को गोवा से रांची तक मंगाया. इसके बाद 10 हजार रुपये खर्च कर एंबुलेंस से शव को रांची से सिलिंगा गांव लाया गया. इस तरह शव को घर लाने में परिवार को कुल 75 हजार रुपये खर्च करने पड़े.

पति के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

बताया गया कि सीमा देवी के पति जितेंद्र ट्रेन से गांव के लिए रवाना हो चुके हैं. उनके पहुंचने के बाद सोमवार को सीमा देवी का अंतिम संस्कार किया जायेगा. पत्नी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पीड़ित परिजनों ने प्रखंड प्रशासन, उपायुक्त और श्रम अधीक्षक, सिमडेगा से मदद की गुहार लगायी है. परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- TMC सांसद नदीमुल हक के रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर ED की रेड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola