आपसी समन्वय बना कर कार्य करें विभाग : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2025 9:31 PM
नीति आयोग की समीक्षा बैठक दिये गये दिशा निर्देश
सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के आकांक्षी जिला कार्यक्रम व आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (बांसजोर) के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. इस दौरान बांसजोर प्रखंड के आकांक्षी प्रखंड फेलो ने अप्रैल 2025 तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. बताया कि दिसंबर 2024 की राष्ट्रीय रैंकिंग में बांसजोर प्रखंड ने देश भर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में 65वां स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि मार्च 2025 में जारी होने वाली डेल्टा रैंकिंग में प्रखंड और बेहतर प्रदर्शन करेगा. पीरामल फाउंडेशन की ओर से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के विभिन्न संकेतकों पर आधारित अप्रैल माह की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. बैठक में उपायुक्त ने कृषि उत्पादक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर आकांक्षा ब्रांडिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया. उपायुक्त ने विशेष रूप से आकांक्षी प्रखंड बांसजोर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य सभी क्षेत्रों में ठोस व सतत सुधार के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बना कर कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम-जेएसएलपीएस, जिला पेयजल एवं स्वच्छता पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










