गणेश उत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामजानकी मंदिर परिसर में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का चौथा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रहा. बच्चों ने फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, सिंगल डांस और गायन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

सिमडेगा. रामजानकी मंदिर परिसर में गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय गणेश उत्सव के चौथे दिन गुरुवार शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. इसमें फैंसी ड्रेस, ग्रुप डांस, सिंगल डांस, सोलो डांस और एकल गायन प्रतियोगिता हुई. बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. ‘गणपति बप्पा मोरया’ सहित विभिन्न भक्ति व मनोरंजक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नैतिक शर्मा, श्रीनिका कुमारी और केयारा अग्रवाल सहित बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुति दी. नृत्य प्रतियोगिता में केयारा, आयुसी एंड ग्रुप, आकृति शर्मा, दीक्षा कुमारी, देवांशी अग्रवाल, श्रीनिका कुमारी और श्रेया कुमारी सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राज हॉस्पिटल के संचालक डॉ भानु प्रताप साहू, पार्वती महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो सत्यव्रत ठाकुर और अतीक रजक ने निभायी.

सफल प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में विनीत मित्तल, नरेश शर्मा, शंभू शर्मा, सत्यानंद प्रसाद, मोहित जैन, नितेश जैन, भरत बामालिया, अमित जैन, सचिन शर्मा, संदीप शर्मा, सूरज गोयल, हर्ष जैन सहित गणेश पूजा समिति के अन्य सदस्यों की भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola