निषिद्ध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाया गया जन जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

निषिद्ध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाया गया जन जागरूकता अभियान

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर एवं जलडेगा प्रखंड के साप्ताहिक बाजारों में जिला जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा के निर्देश पर चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा के कलाकारों द्वारा निदेशक सत्यव्रत ठाकुर के अगुवाई में निषिद्ध मादक पदार्थ के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया. कलाकारों द्वारा जलडेगा प्रखंड के लोंबोई बाजार, कोनमेरला बाजार,जलडेगा बाजार एवं ठेठईटांगर प्रखंड के खिजुरटांड़ बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया गया एवं शपथ दिलायी गयी. स्थानीय भाषा एवं नागपुरी गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने निषिद्ध मादक पदार्थ के अलावा वज्रपात, सर्पदंश से बचाव के उपाय एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी. साथ ही राजाबासा पंचायत के मुखिया बसंत समद द्वारा भी नशा खोरी के नुकसान को विस्तार से बताया गया. उन्होंने कहा नशा से घर बर्बाद हो रहा है. परिवार को खुशहाल बनाने के लिए इससे दूर रहने की आवश्यकता है. चक्रीय विकास संस्थान सिमडेगा के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर के द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थ अफीम,गांजा के विरुद्ध, एवं सड़क सुरक्षा नियम के साथ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी. इस मौके पर पोस्टर का भी वितरण किया गया. कलाकारों में मुख्य रूप से सत्यव्रत ठाकुर, गायिका बिमला देवी, सीमा कुमारी,अनिमा कुमारी,दिनेश मांझी, खिलेश्वर सिंह, चांदनी कुमारी, महिपाल दास,जयपाल दास आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola