15 दिनों के अंदर पूरा करें आवास निर्माण: बीडीओ

Updated at : 15 Feb 2020 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों के अंदर पूरा करें आवास निर्माण: बीडीओ

कोलेबिरा : बीडीओ अखिलेश कुमार ने कोलेबिरा पंचायत के विभिन्न गांवों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को अपने आवास निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर आवास निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : बीडीओ अखिलेश कुमार ने कोलेबिरा पंचायत के विभिन्न गांवों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को अपने आवास निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.

कहा कि अगर आवास निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो वह स्वयं आकर उनसे मिले. उनकी परेशानी को यथासंभव दूर किया जायेगा. निर्धारित समय तक आवास कार्य पूरा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है. इसके अलावा उन्होंने ऐसे लाभुकों को चेतावनी दी, जो आवास निर्माण कार्य का पैसा निकाल कर बैठे हैं.

उन्होंने ऐसे लाभुकों को दो दिनों के अंदर आवास निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. कहा कि अगर दो दिनों के अंदर लाभुक अपने आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. मौके पर कोलेबिरा पंचायत के मुखिया आलोमनी बागे भी मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola