नये तरीके से होगा संगठन विस्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को ले जागरूकता अभियान चलायें सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भाजपा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. मौके पर बूथ एवं मंडल सत्यापन प्रभारी सह रांची महानगर के महापौर आशा लकड़ा एवं सह सत्यापन प्रभारी मुनेश्वर साहू उपस्थित थे. आशा लकड़ा […]
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को ले जागरूकता अभियान चलायें
आपके शहर में
विज्ञापन
सिमडेगा : स्थानीय आनंद भवन में भाजपा की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने की. मौके पर बूथ एवं मंडल सत्यापन प्रभारी सह रांची महानगर के महापौर आशा लकड़ा एवं सह सत्यापन प्रभारी मुनेश्वर साहू उपस्थित थे. आशा लकड़ा ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन का नये तरीके से विस्तार हो किया जायेगा.
पुरानी बूथ कमेटी का अवलोकन, आकलन एवं पुनः निरीक्षण करना है. 28 फरवरी तक प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष के लिए बने पैनल द्वारा तीन-तीन नाम लेकर प्रदेश को भेजना है. मुनेश्वर साहू ने प्रत्येक मंडल में 100 सक्रिय सदस्य बनाने का निर्देश दिया. नागरिकता संशोधन कानून की चर्चा करते कहा कि प्रत्येक मंडल में बैठक एवं जनसंपर्क कर सीएए को लेकर जागरूकता अभियान चलायें.
पूर्व विधायक विमला प्रधान ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिये. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जिला सत्यापन प्रभारी रामविलास बड़ाइक, श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, श्यामलाल शर्मा, कृष्णा बड़ाइक, दीपक पुरी, लक्ष्मण बड़ाइक, संजय शर्मा, मानकीलाल, सतीश पांडेय, फुलसुंदरी देवी, सावित्री देवी, अनूप प्रसाद, कृष्णा राय कोटवार, बसंत मांझी, अजय प्रसाद, कृष्णा ठाकुर, नरेश शर्मा, रवि प्रसाद एवं सभी मंडल,अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन