पलायन रोकने के लिए जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

ठेठइटांगर : सलंगपोश मिशन परिसर में एराउज संस्था के तत्वावधान में पलायन रोकने को लेकर मिलन समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर सिलबानुस केरकेट्टा ने कहा कि झारखंड में पलायन एक बहुत बड़ी समस्या है, इसे रोकना एक चुनौती है. उन्होंने कहा कि आज काम और रोजगार की तलाश में […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर : सलंगपोश मिशन परिसर में एराउज संस्था के तत्वावधान में पलायन रोकने को लेकर मिलन समारोह सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर सिलबानुस केरकेट्टा ने कहा कि झारखंड में पलायन एक बहुत बड़ी समस्या है, इसे रोकना एक चुनौती है. उन्होंने कहा कि आज काम और रोजगार की तलाश में यहां के लोग महानगर पलायन कर रहे हैं. विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि हमारे क्षेत्र में जो संसाधन उपलब्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनका सही उपयोग किया जाये, तो लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. एराउज संस्था के प्रोजेक्ट आॅफिसर बिलियम बा ने बताया कि आज यहां जैविक खेती, लाह प्रशिक्षण प्राप्त कर व धुआं रहित चूल्हा, सोलर लैंप आदि का निर्माण कर रोजगार पा सकते हैं. इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है. विशिष्ट अतिथि ठेठइटांगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र से पलायन रोकना बहुत बड़ी चुनौती है. संचालन जोन लकड़ा ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola