बच्चों का भविष्य बनाने में परिश्रम करें

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सिमडेगा के तत्वावधान में प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया. समारोह में छह शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान ने कहा कि शिक्षक जिस परिश्रम से नौकरी लेते हैं, उसी […]

विज्ञापन

सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सिमडेगा के तत्वावधान में प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया. समारोह में छह शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विमला प्रधान ने कहा कि शिक्षक जिस परिश्रम से नौकरी लेते हैं, उसी परिश्रम से बच्चों का भविष्य संवारने का भी काम करें, ताकि स्कूली शिक्षा जिला में बेहतर हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है. इसके लिये सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. विशिष्ट अतिथि उपायुक्त विप्रा भाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का कर्तव्य है. अाधुनिक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जाना चाहिए. नये शिक्षकों को विशेष रूप से इस दिशा में पहल करने की जरूरत है.

अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने कहा कि निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों के शिक्षक कर्मठता के साथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करें, ताकि गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके. कार्यक्रम के में उप समाहर्ता प्रिंस गोडविंन कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक उपेंद्र नारायण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एजाज हुसैन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सत्य प्रकाश प्रसाद , शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक के अलावा नवनियुक्ति शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola