थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल की हुई शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 1:12 AM
केरसई : पुलिस की पहल और प्रेमी युगल के परिजनों की सहमति से सत्यनारायण प्रसाद एवं निशि गुप्ता का विवाह कराया गया. थाना शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित शादी समारोह के कई लोग गवाह बने. बताया गया कि सत्यनारायण व निशि के बीच प्रेम संबंध था. दोनों बालिग हैं, लेकिन किसी कारण से दोनों की […]
केरसई : पुलिस की पहल और प्रेमी युगल के परिजनों की सहमति से सत्यनारायण प्रसाद एवं निशि गुप्ता का विवाह कराया गया. थाना शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित शादी समारोह के कई लोग गवाह बने. बताया गया कि सत्यनारायण व निशि के बीच प्रेम संबंध था. दोनों बालिग हैं, लेकिन किसी कारण से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी.
जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण राम ने लड़का पक्ष को थाना बुलाया और आपसी समझौता करा कर दोनों का विवाह कराया. मौके पर द्वारिका प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, दयानंद रोहित, रामप्रसाद, बसंत कुमार, ओम प्रकाश एवं कन्या पक्ष से रामविलास, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक, अजय कुमार झा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










