मारपीट के आरोप में तीन को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मारपीट में घायल युवक की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गत तीन फरवरी को डोमटोली पंचायत के अंबाटोली निवासी शीतल सुरीन टुटीकेल पंचायत के झपला बाजार गया था. बाजार से घर लौटने के […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : कोलेबिरा पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मारपीट में घायल युवक की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गत तीन फरवरी को डोमटोली पंचायत के अंबाटोली निवासी शीतल सुरीन टुटीकेल पंचायत के झपला बाजार गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाजार से घर लौटने के क्रम में डोमटोली निवासी प्रीतम कंडुलना, अनिल कंडुलना एवं प्रदीप डुंगडुंग से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी बीच तीनों युवकों ने शीतल सुरीन को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

परिवार के लोगों ने शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद शीतल को बेहतर इलाज करने के लिए सिमडेगा भेज दिया. सिमडेगा में भी शीतल की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. शीतल के पिता रोयन सुरीन ने तीनों युवकों के खिलाफ कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज कराया है.

कोलेबिरा थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवक प्रीतम कंडुलना, प्रदीप डुंगडुंग व अनिल कंडुलना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उधर, इलाज के क्रम में शीतल सुरीन की रिम्स में मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola