ईश्वर की स्तुति करने का निमंत्रण देता है क्रिसमस : बिशप विंसेंट बरवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2018 9:51 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : जिले में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजा घरों में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में आयोजित रात्रि मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. […]

विज्ञापन
सिमडेगा : जिले में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी गिरजा घरों में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में आयोजित रात्रि मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे.
मिस्सा अनुष्ठान के पूर्व बिशप बरवा ने चर्च परिसर में बनायी गयी चरनी को आशीष दी. अपने प्रवचन में बिशप बरवा ने कहा कि ईश्वर की स्तुति करने का निमंत्रण देता है क्रिसमस. सभी मिल जुल कर आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ ख्रीस्त जन्म पर्व को मनायें. ईश्वर को अपने अंदर अनुभव करें एवं शांति का प्रचारक बने. ईश्वर के प्रेम को अपने जीवन में अपनायें व दूसरों को बांटे.
उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक न्याय व शांति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा. हमें जाति भेदभाव से दूर रहना होगा. बिशप बरवा ने कहा कि युवा हिंसात्मक भावना व प्रवृति को त्याग कर नम्र व दयालु बनें. इसी में खुशी एवं शांति मिलती है. दीन दुखियों की सेवा करें. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप बरवा का सहयोग फादर वीजी सह पल्ली पुरोहित तोबियस केरकेट्टा, फादर अरविंद व फादर मरियानुस गुलाब लुगून ने किया. मिस्सा गीत संचालन युवा संघ की अगुवाई में किया गया.
सुबह में दो मिस्सा का आयोजन: ख्रीस्त जन्म पर्व के अवसर पर मंगलवार की सुबह दो मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. पहली मिस्सा में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में फादर वीजी तोबियस केरकेट्टा उपस्थित थे. उनका सहयोग फादर मरियानुस गुलाब लुगून एवं फादर अरविंद ने किया. दूसरी मिस्सा फादर बर्बट ने संपन्न कराया.
इधर, जन्म पर्व के अवसर पर आयोजित मिस्सा समारोह के समापन से पूर्व विश्वासियों ने आस्था के साथ बालक यीशु का चुंबन किया. साथ ही सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की. बालक यीशु का चुंबन धर्म विधि संपन्न कराने में बिशप विंसेंट बरवा सहित अन्य पुरोहितों व धर्म बहनों ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola