विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस को मिली जीत के बाद प्रत्याशी नमन विक्सल ने कहा, जल-जंगल-जमीन के आंदोलन को बढ़ायेंगे आगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2018 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव :भाजपा के बसंत सोरेंग दूसरे स्थान पर रहे कोलेबिरा में 18 वर्ष बाद कांग्रेस की वापसी, कोंगाड़ी 9658 वोट से जीते सिमडेगा : कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में 18 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली. पार्टी के प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 9658 वोटों से हराया. इससे पूर्व वर्ष […]
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव :भाजपा के बसंत सोरेंग दूसरे स्थान पर रहे
कोलेबिरा में 18 वर्ष बाद कांग्रेस की वापसी, कोंगाड़ी 9658 वोट से जीते
सिमडेगा : कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में 18 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली. पार्टी के प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 9658 वोटों से हराया. इससे पूर्व वर्ष 2000 में कांग्रेस के थियोडोर किड़ो ने जीत दर्ज की थी.
वर्ष 2005 से कोलेबिरा सीट पर एनोस एक्का (झारखंड पार्टी) का कब्जा था. रविवार को मतगणना की शुरुआत से ही नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी. हर राउंड में कांग्रेस की बढ़त बनी रही. कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी को 40343, भाजपा के बसंत सोरेंग को 30685, राष्ट्रीय सेंगल पार्टी के अनिल कंडुलना को 23799, झारखंड पार्टी के मेनन एक्का को 16445 और निर्दलीय बसंत डुंगडुंग को 3948 वोट मिले.
नोटा में कुल 3694 वोट पड़े. कोलेबिरा उपचुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर राष्ट्रीय सेंगल पार्टी ने किया. पहली बार चुनाव लड़ रही सेंगल पार्टी ने 23799 वोट हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी. वहीं, कोलेबिरा में महागठबंधन टूटने के बाद भी कांग्रेस अपनी परंपरागत सीट जीतने में सफल रही़ कांग्रेस को झाविमो का साथ मिला. उपचुनाव में झामुमो और राजद ने झापा प्रत्याशी मेनन एक्का का साथ दिया. झामुमो के कई नेता भी चुनाव प्रचार में आये थे.
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हेमंत सोरेन ने कोलेबिरा, जलडेग व ठेठईटांगर में झापा प्रत्याशी मेनन के पक्ष में चुनावी सभाएं की थी.
एनोस को सजा मिलने के बाद खाली हुई थी सीट
कोलेबिरा विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 से झापा नेता एनोस एक्का ही विधायक रहे हैं. पारा शिक्षक हत्याकांड में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी. इस कारण कोलेबिरा सीट पर उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव में एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने झापा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा.
झापा को मिली करारी हार, चौथे नंबर पर पहुंची
सेंगेल पार्टी ने 23 हजार से ज्यादा वोट ला चौंकाया
जल-जंगल-जमीन के आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे
मैं अपनी जीत का श्रेय कोलेबिरा की जनता, कांग्रेस के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को दूंगा. मैं लगातार आठ वर्षों से क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा था. आगे भी जल-जंगल व जमीन की लड़ाई को जारी रखूंगा.
नमन विक्सल कोंगाड़ी, कोलेबिरा से नवनिर्वाचित विधायक
राज्य की दिशा और दशा तय करेगी यह जीत
कोलेबिरा उपचुनाव राज्य की भावी राजनीतिक दशा और दिशा तय करेगी़ भाजपा के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों ने वोट किया है़ कांग्रेस की नीतियों के साथ लोग खड़े हैं.
– डॉ अजय कुमार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा हार कर भी जीती है
भाजपा कोलेबिरा उपचुनाव हार कर भी जीती है़ भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को क्षेत्र की जनता ने सराहा है़ इस उपचुनाव में 2014 के मुकाबले भाजपा के मत एवं मत प्रतिशत दोनों बढ़े है़ं जिस प्रकार विपक्ष ने सीएनटी एक्ट ,धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोला था, कोलेबिरा की जनता ने उसे नकार दिया है़ 201 9 के चुनाव में भाजपा यह सीट अवश्य जीतेगी़
लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










