सिमडेगा : स्वच्छ छवि व ईमानदार हैं भाजपा प्रत्याशी : सतीश सिन्हा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : सिमडेगा दौरे पर आये भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश सिन्हा एवं सह संयोजक नीरज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोलेबिरा उप चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने एक योग्य प्रत्याशी बसंत सोरेंग को चुनाव मैदान में उतारा है. बसंत सोरेंग साफ छवि के ईमानदार […]
विज्ञापन
सिमडेगा : सिमडेगा दौरे पर आये भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक सतीश सिन्हा एवं सह संयोजक नीरज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कोलेबिरा उप चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने एक योग्य प्रत्याशी बसंत सोरेंग को चुनाव मैदान में उतारा है. बसंत सोरेंग साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति हैं.
हमारे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है.उन्होंने कहा कि उप चुनाव की जरूरत क्यों पड़ी और इसका जिम्मेवार कौन है यह क्षेत्र की जनता जानती है. कोलेबिरा के जनता के साथ धोखा हुआ है.इस बार जनता धोखा का जवाब जरूर देगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है.भाजपा कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास के भावना के साथ कार्य करते हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलायी है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. विकास ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है. इसी मुद्दे के साथ एक गरीब परिवार के ईमानदार प्रत्याशी बसंत सोरेंग को चुनाव मैदान में उतारा गया है. जनता विकास के मुद्दे पर उन्हें अवश्य वोट देकर भारी मतों से विजयी बनायेगी. इस मौके पर सुधीर जैन, शशिकांत साह, संदीप केसरी,कृष्णा ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










