भक्ति गीतों से गूंज रहे हैं जिले में स्थापित पूजा पंडाल, पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार

Updated at : 17 Oct 2018 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
भक्ति गीतों से गूंज रहे हैं जिले में स्थापित पूजा पंडाल, पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार

जलडेगा : बेलवरण पूजन के बाद पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. जलडेगा दुर्गा पूजा समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. नवमी तक रामलीला का मंचन किया जायेगा. दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के बाद धार्मिक चलचित्र दिखायी जायेगी. समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, अमित गोयल, बसंत साहू, […]

विज्ञापन
जलडेगा : बेलवरण पूजन के बाद पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. जलडेगा दुर्गा पूजा समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. नवमी तक रामलीला का मंचन किया जायेगा. दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के बाद धार्मिक चलचित्र दिखायी जायेगी. समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, अमित गोयल, बसंत साहू, गोविंद अग्रवाल, पन्नालाल साहू, शंकर पति, लेंबु पति, रामेश्वर सिंह, हेमशरण सिह, संजय अग्रवाल, मदन सरकार, बेचु नायक, ढोलो सिंह, विनोद कुमार साहु, सुभाष साहू, महेश साहू व चंदन मित्रा सहित अन्य पूजा के आयोजन में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
महावीर चौक कोनमेरला में मंगलवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा पंडित गदाधर दास द्वारा करायी गयी. यजमान की भूमिका प्रदीप सिंह ने धर्म पत्नी संग निभायी. दुर्गा पूजा समिति कोनमेरला द्वारा नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक चलचित्र का प्रदर्शन किया जायेगा. ओडगा में भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है.
कुरडेग. कुरडेग उमां महेश्वर महावीर मंदिर कुरडेग परिसर में बेलवरण पूजन के साथ पूजा पंडाल के पट खोल दिये गये. इसके बाद काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का दर्शन किया. पूजा बनारस के नील कमल पांडेय और रूपेश मिश्रा ने करायी. यजमान की भूमिका मोहन प्रसाद जायसवाल ने धर्म पत्नी फुलेश्वरी देवी संग निभायी.
पूजा के आयोजन में मंदिर समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, अध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद, श्यामू बड़ाईक, पवन गुप्ता, संजीत जायसवाल, राजनारायण प्रसाद, उमेश जायसवाल, अनिल जायसवाल व अभिषेक जायसवाल सहित अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
ठेठइटांगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के समीप बने पंडाल का पट पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए खोल दिया गया. प्रखंड मुख्यालय में शिव मंदिर के नजदीक भव्य पंडाल निर्माण किया गया है. पंडाल में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गयी है. पुरोहित किशोर मिश्रा और सूर्यकांत झा ने पूजा-अर्चना की. यजमान की भूमिका शैलेश कुमार, बिराज महतो, आदित्य प्रसाद, मनीष कुमार व पंकज प्रसाद निभा रहे हैं.
पूजा को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिन्हा, नरेंद्र बड़ाइक, देवसागर ठाकुर, मुकेश केसरी, मिथिलेश पांडेय, धनंजय ठाकुर, अनिल कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, रिंटू सिन्हा, राजेंद्र बड़ाइक, पप्पू कुमार, मोनू बड़ाइक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामवृक्ष ठाकुर, मुन्ना कुमार, चुन साव, राजेंद्र प्रसाद, अमन कुमार, कुणाल कुमार, बंसी प्रसाद, अरुण कुमार, अनिल प्रसाद, परमानंद दास, राहुल दास व संदीप कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola