जमशेदपुर : शादी के तीन दिन बाद मायके आयी नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन

मानगो थाना में शिकायत जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 में रहनेवाली नवविवाहित शादी के चार दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. परिजनों ने मानगो थाना में जवाहरनगर निवासी लाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक जेबा परवीन की 26 जून को शादी घर से कुछ दूर […]

विज्ञापन
मानगो थाना में शिकायत
जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 में रहनेवाली नवविवाहित शादी के चार दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी.
परिजनों ने मानगो थाना में जवाहरनगर निवासी लाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस के मुताबिक जेबा परवीन की 26 जून को शादी घर से कुछ दूर नूर कॉलोनी निवासी वसीम हुसैन से हुई थी. 30 जून को दिन के 12 बजे जेबा परवीन मायके आयी थी. शाम चार बजे के बाद मायके से अचानक जेबा परवीन गायब हो गयी.
काफी खोजबीन में भी उसका पता नहीं चला. परिजनों को जानकारी मिली कि ससुराल के पड़ोस में रहनेवाला लाइट नामक युवक उसे लेकर भाग गया है. परिजनों ने लाइट के परिवार वालों से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. रविवार को सुबह मायकेवाले तथा नवविवाहित के पति वसीम समेत कई लोग मानगो थाना गये और लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस के अनुसार दोनों शादी के पहले से एक-दूसरे के परिचित हैं. पुलिस तकनीकी सेल के माध्यम से जेबा व लाइट का मोबाइल लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola