पानी लेने सड़क पार कर रहा था 14 साल का अमन, बाइक की टक्कर के बाद छोटे हाथी ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में पानी लेने जा रहे युवक की मौत हो गई. बाइक की टक्कर के बाद छोटा हाथी वाहन ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

सरायकेला: सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर राजबांध के पास शनिवार को सड़क हादसे में 14 वर्षीय अमन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी. अमन सिनी के कमलपुर का रहनेवाला था. उसका भाई स्थानीय गैरेज में काम करता है. अमन अपने भाई से मिलने गैरेज गया था. वहां भाई ने उसे पानी लाने के लिए कहा. अमन पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

विज्ञापन

इसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने अमन को टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ रहे छोटे हाथी वाहन की चपेट में वह आ गया. छोटे हाथी वाहन के नीचे आने से अमन की मौके पर ही मौत हो गयी.

बाइक और छोटा हाथी जब्त, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात बाइक और छोटे हाथी वाहन को जब्त कर लिया है. दोनों वाहनों के चालकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. अमन के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरायकेला-कांड्रा सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और आवागमन प्रभावित रहा. ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. पुलिस और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola