Seraikela Kharsawan News : नौकरी जाने से परेशान युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 31 Jan 2026 12:06 AM

विज्ञापन

सुबह बेटे को स्कूल पहुंचाकर घर आया, पत्नी को नहाने के लिए भेजकर फांसी लगायी

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में आइडीबीआइ बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी आलोक पड़िहारी (43 वर्ष) ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की है. बताया जा रहा है कि आलोक सुबह अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाकर घर आया. पत्नी को नहाने के लिए भेज दिया. इसके बाद साड़ी से फांसी लगा ली. कुछ देर बाद परिजनों ने देखा. सरायकेला पुलिस को सूचना देकर युवक को सरायकेला सदर अस्पताल लाया. यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. इसमें एजेंसी द्वारा नौकरी से निकालने व बैंक पर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है.

सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही पुलिस :

घटना की सूचना पर परिचित सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है. थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

आरोप : 17 जनवरी को जबरन इस्तीफा लिया गया

आलोक पड़िहारी आइडीबीआइ बैंक की सरायकेला शाखा में मुंबई की कंपनी टी एंड एम के अधीन 10 वर्षों से काम कर रहा था. सुसाइड नोट में कहा गया है कि कंपनी ने 17 जनवरी 2026 को उससे इस्तीफा ले लिया. वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. नौकरी जाने की बात घर में किसी को नहीं बतायी थी. वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है.

– आलोक टी एंड एम कंपनी के तहत आउटसोर्स के रूप में बैंक में कार्यरत थे. उनका काम सिर्फ पासबुक खुलवाना था. कंपनी ने 17 जनवरी को आलोक से रिजाइन करने को कहा था. बैंक में एक लाख का केसीसी लोन भी है.

– प्रशांत मुंडा, शाखा प्रबंधक

, आइडीबीआइ बैंक, सरायकेला शाखा

– बैंक में कार्यरत आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी की आत्महत्या का मामला है. इसपर यूडी केस दर्ज किया गया है. सुसाइड नोट के आधार पर जांच जारी है. जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

– विनय कुमार, थाना प्रभारी

, सरायकेला

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola