Seraikela Kharsawan News : वाहन के धक्के से पति की मौत, पत्नी गभीर

Updated:
विज्ञापन

वाहन चालक फरार, अस्पताल में पति मृत घोषित

विज्ञापन

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गयी और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. यह दुर्घटना राजनगर थाना क्षेत्र के बलियासाई पुल के समीप घटी.

शादी समारोह में जा रहे थे दंपती:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल निवासी दोना राणा (55 ) अपनी पत्नी सविता राणा (50) के साथ बाइक से ओडिशा के कारंजिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान बलियासाई पुल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे.

अज्ञात वाहन चालक फरार, अस्पताल में पति मृत घोषित:

हादसे के तुरंत बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिये जाने पर राजनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया. जांच जांच के बाद चिकित्सकों ने दोना राणा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सविता राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है.

परिजनों में पसरा मातम:

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, परिजनों और सगे-संबंधियों में चीख-पुकार मच गयी. बड़ी संख्या में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचे. एक तरफ जहां परिवार शादी की खुशियां मनाने की तैयारी में था, वहीं इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन जुट गयी है. फरार वाहन की तलाश जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola