Seraikela Kharsawan News : भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 01 Jul 2025 11:38 PM
सरायकेला. झामुमो जिला समिति की बैठक में शामिल हुए महासचिव विनोद पांडे, कहा
सरायकेला
. परिसदन में मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में जिला समिति को बैठक हुई. बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य को बदनाम करना चाहती है. मंगलवार को हुई बैठक में जिला से सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने, सरकार व संगठन में समन्वय बनाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.भोगनाडीह की घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच:
श्री पांडे ने कहा कि भोगनाडीह की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना की जांच की जायेगी. राज्य को बदनाम करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. कहा कि घटना के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराने वाले प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को यह बताना चाहिए कि आखिर मंडल मुर्मू कौन हैं, जिनको आगे करके सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के समाधि स्थल पर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि मंडल मुर्मू वही इंसान हैं जिनको राज्य की भाजपा के कुछ शीर्ष नेता विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन के विपक्ष में नामांकन कराया था, उस समय इन नेताओं द्वारा हेमंत सोरेन के नॉमिनेशन को रद्द करवाने के लिए हर प्रकार के हथकंडा को अपनाया था. भाजपा राज्य को बदनाम करने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपना रही है.
बैठक में ये हुए शामिल:
मौके पर ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली,गणेश चौधरी, भोला महांती, कृष्णा बास्के, विशु हेंब्रम,शंभु आचार्य, करम सिंह मुंडा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










