नदी घाटों से बालू उठाने वालों की अब खैर नहीं, डीसी ने दिया ये निर्देश

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

सरायकेला में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने छापेमारी और नियमित जांच के कड़े निर्देश जारी किए हैं। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

सरायकेला : उपायुक्त नीतिश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें एसपी मनोज सर्वागिंयारी मौजूद रहे. बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने विशेष रूप से बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी ने एनजीटी के निर्देशों के तहत निर्धारित अवधि में नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं उठाव पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

नदी घाटों व संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी का निर्देश

नदी घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियां मिलने पर संबंधित व्यक्ति और वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने को कहा. एसडीओ और एसडीपीओ को भी अपने-अपने अनुमंडल में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया.

खनिज परिवहन में लगे वाहनों की नियमित करें जांच

जिला खनन पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी को खनिज परिवहन में लगे वाहनों की नियमित जांच करने व वैध दस्तावेज के बिना परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. शिकायत या सूचना मिलने पर तत्काल स्थल जांच कर कार्रवाई करने को कहा. बैठक में डीसी ने पुलिस, खनन, अंचल एवं परिवहन विभाग को संयुक्त जांच और छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. खनिज लदे वाहनों को तिरपाल से पूरी तरह ढंककर परिवहन सुनिश्चित करने को कहा. नियमों का उल्लंघन होने पर वाहन और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी.

14 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 12.91 लाख वसूली गई जुर्माना

समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई. बताया कि 22 जून से 21 अगस्त तक लगभग 3,50,000 घन फीट बालू से संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई. इस दौरान 14 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 12.91 लाख रुपये की राशि की वसूली की गई. कार्रवाई के क्रम में 03 ट्रैक्टर, 05 हाइवा एवं एक 407 वाहन सहित अवैध क्वार्जाइट पत्थर उत्खनन एवं खनिज परिवहन से संबंधित वाहनों पर भी कार्रवाई की गई.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, एसडीओ सरायकेला अभिनव प्रकाश, एसडीओ चांडिल नितिन शिवम गुप्ता सहित खनन, परिवहन, पुलिस, अंचल प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola