महिला महाविद्यालय में एंट्रेप्रेन्योरशिप फेस्टिवल, छात्राओं को मिला नवाचार व आत्मनिर्भरता का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन डॉ. संजय यादव को पौधा भेंट कर स्वागत करती कॉलेज की प्राचार्या.

सरायकेला महिला महाविद्यालय में आयोजित एंट्रेप्रेन्योरशिप फेस्टिवल में छात्राओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

विज्ञापन

खरसावां : महिला महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां में आंतरिक गुणवत्ता एवं नवाचार गतिविधियों के तहत आइआइसी की ओर से शनिवार को ''एंट्रेप्रेन्योरशिप फेस्टिवल-2026'' का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमिता की भावना विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) डॉ. संजय यादव एवं प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देइ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उद्यमिता और नए प्रयोगों को अपनाने पर दिया जोर

मुख्य अतिथि डॉ. संजय यादव ने कहा - नवाचार और नए विचारों से ही उद्यमिता के नए अवसर बनते हैं. उन्होंने छात्राओं को ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केटिंग के प्रभावों की जानकारी देते हुए अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज व देश के विकास में करने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देइ ने भारत सरकार द्वारा कॉलेज को मिली थ्री-स्टार रेटिंग और ''क्लीन एंड ग्रीन कैंपस'' की उपलब्धियों को साझा किया. सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मंच संचालन डॉ. चंद्रशेखर राय ने किया. डॉ. गुलशन कुमार व डॉ. मनोज महतो समेत अन्य शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभायी.

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

सेव एनवायरनमेंट पोस्टर: आशा परिहारी (प्रथम), लक्ष्मी पूर्ति (द्वितीय), मनीषा सरदार (तृतीय). प्लांटेशन - क्लीन एंड ग्रीन कैंपस: राखी साहू (प्रथम), लुसी पंडा (द्वितीय), दशमा गोप (तृतीय).क्रिएटिव राइटिंग: लक्ष्मी सोय (प्रथम), सविता दिग्गी (द्वितीय), शांति लता हिंज (तृतीय). क्रिएटिव आइडिया: पिंकी साहू (प्रथम), शांतिलता हिंज (द्वितीय), शीला चकी (तृतीय).

महिला महाविद्यालय में आयोजित एंट्रेप्रेन्योरशिप फेस्टिवल-2026 में पहुंची छात्रायें | Prabhat Khabar Network
महिला महाविद्यालय में आयोजित एंट्रेप्रेन्योरशिप फेस्टिवल-2026 में पहुंची छात्राएं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola