लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करें, देरी करने वाले संवेदकों को नोटिस करें : डीसी

विज्ञापन

बैठक करते डीसी.

सरायकेला डीसी नितिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने और लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को नोटिस देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

सरायकेला : डीसी कार्यालय में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित बहु ग्राम जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजनावार कार्य प्रगति, कार्य निष्पादन और लंबित कार्यों की जानकारी ली गयी. विभिन्न विभागों से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा स्थानीय विवादों के कारण आ रही अड़चनों की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लंबित एनओसी शीघ्र प्राप्त करने और स्थानीय विवादों का बातचीत के माध्यम से समाधान कराने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

लापरवाही पर संवेदकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनके संवेदकों से विलंब का कारण पूछकर शेष कार्यों में तेजी लायी जाए. सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा कार्यपालक अभियंता को नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब या लापरवाही पर संविदा की शर्तों के तहत कार्रवाई होगी. जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola