सुरक्षा व्यवस्था देखने आधी रात सड़कों पर निकले एसपी, फिर जो हुआ जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशन व संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण करते एसपी.
सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने रात में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त का जायजा लिया। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार रात जिले के रेलवे स्टेशनों, मुख्य चौक-चौराहों व अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्त व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच करने तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा.
आपके शहर में
पुलिस की गश्ती में नहीं होनी चाहिये लापरवाही : एसपी
एसपी ने स्पष्ट किया कि रात्रि के समय पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से भ्रमण करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए